भरत पटेल
मक्सी। पुलिस मुख्यालय द्वारा थानों पर जप्त वाहनो के निराकरण / नीलामी का अभियान चलाया जा रहा है,,जिसके तारतम्य में थाना मक्सी में वर्ष 2016 में धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्त वाहन 04 मोटर सायकल को पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलायें जा रहें, वाहन निराकरण अभियान के तहत एसडीएम तराना जिला उज्जैन के आदेश के पालन में दिनांक 12/04/2025 को थाना परिसर मक्सी में जप्त वाहन 04 मोटर सायकल को विधिवत नीलामी की कार्यवाही तहसीलदार तराना रामलाल मुनिया एवं थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल की उपस्थिति में सम्पन्न की गई, जिससें राज्य शासन को कुल 6500 /- ( छः हजार पांच सो रुपये ) रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी की कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के द्वारा थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल को निर्देशित किया गया, कि जप्त शुदा वाहनों को लेकर यथाशीघ्र कार्यवाही की जावे । थाना परिसर में विडियोग्राफी के माध्यम से उक्त कार्यवाही की गई तथा दिनांक 22.04.2025 को 34 वाहनों की नीलामी की कार्यवाही नायब तहसीलदार मक्सी द्वारा की जावेंगी ।
0 Comments