मक्सी में धूमधाम से मनाई गई रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती

चल समारोह का जगह जगह हुआ स्वागत सत्कार

भरत पटेल 
मक्सी। रानी अवंती बाई लोधी की जयंती 16 अगस्त को लोधी समाज़ द्वारा मक्सी में बड़े धूमधाम से बनाई गई सर्वप्रथम लोधी धर्मशाला पर समाजजन एकत्रित हुए जहां पर पूजन  के पश्चात चल समारोह प्रारंभ हुआ जो कि एबी रोड नई कॉलोनी पहुंचा यहां पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर स्वागत के पश्चात  गली नंबर 1 व 2 वह 3 में भ्रमण कर पुना एबी रोड होते हुए  चल समारोह पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई वही पटेल मार्केट स्थित संकल्प कार्यालय पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्जुन पटेल, सुरेश पाटीदार, भगवान सिंह मंडलोई, नरेंद्र राणा  द्वारा समाज जनों को स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चाप पटेल मार्केट पर ही पूर्व विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस नेता मेहरबान सिंह पटेल, बाबू पटेल, युवा नेता हर्षवर्धन सिंह, पटेल  मित्र मंडली द्वारा समाज जनों का स्वागत सत्कार किया गया। एवं  रानी अवंतीबाई लोधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया  मक्सी बस स्टैंड पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवाजनो ने पुष्प वर्षा कर स्वगात किया जैन मंदिर मार्ग  नया बाजार स्थित हिंदू उत्सव समिति के संयोजक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर, नरेंद्र जैन,  हरीश भावसार, सुनील भावसार, अजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, अखिलेश मंडलोई, आदी ने पुष्प वर्षा कर भगवा दुपट्टा पहना कर स्वगात किया चल समारोह में पुलिस की व्यवस्था भी माकूल रही चलसमारोह पुना  गंगा घाट होते हुए लोधी धर्मशाला पर पहुंच कर लोधी गान के पश्चात चल समारोह का समापन हुआ। तत्पश्चात फरियाली खिचड़ी का भंडारा भी रखा गया।  कार्यक्रम का आभार रानी अवंतीबाई लोधी युवा निर्माण समिति के कोष अध्यक्ष अंतर सिंह देवड़ा एवं निलेश लोधी द्वारा माना गया आपको बता दें कि रामगढ़ की महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती चल समारोह मक्सी लोधी समाज द्वारा विशाल रूप से मनाया जाता है उसी के अंतर्गत चल समारोह में बड़ी संख्या में युवा जनों के साथ-साथ नगर के वरिष्ठ जन भी मौजूद रहते है।महारानी अवंतीबाई लोधी की तस्वीर को बघ्घी में सवार होकर बैंड बाजे डोल तासो की धुन पर अवंतीबाई लोधी अमर रहे अवंतीबाई लोधी अमर रहे के नारो से गुंजमान रहा इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष पूजा मोड सिंह लोधी, पार्षद प्रतिनिधि अशोक पेंटर, दिलीप लोधी, लोधी समाज के जिला अध्यक्ष चन्दर सिंह लोधी, डॉक्टर केशर सिंह चौधरी, मानसिंह लोधी, समाजसेवी मिश्रीलाल लोधी, समाज के जिला अध्यक्ष चन्दरसिंह लोधी, अरुण लोधी, लक्ष्मी नारायण लोधी, मोहनलाल लोधी,  रवि लोधी, निलेश लोधी, सुनील ठाकुर, चंदन कोठारी, कैलाश कोठारी ,कैलाश ठेकेदार, अजय कोठारी,दीपक लोधी, विनोद लोधी, अशोक लोधी, देवीसिंह लोधी, विजय सिंह लोधी, भगवान सिंह लोधी, मानसिंह लोधी, चंद्ररसिंह लोधी, विमल सिंह लोधी, लाखन सिंह केरवाल, ललित केरवाल, राहुल केरवाल,, आनंद केरवाल, भरत लोधी, योगेंद्र लोधी, नारायण सिंह लोधी, कमल ठेकेदार, दिलीप आरोल, पवन केरवाल, भगतसिंह लोधी, खुमानसिंह लोधी  उपरोक्त जानकारी राष्ट्रीय लोधी महासभा के प्रदेश प्रवक्ता लोधी राधेश्याम देवड़ा द्वारा दी गई  श्री देवड़ा द्वारा समाज जनों को संबोधित करते हुए समाज की एकता अखंडता एवं समाज में शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही एवं नशा से दूरी बनाने बच्चों में अच्छी शिक्षा हेतु प्रोत्साहन करने आदी बातों पर विषेष जोर दिया।

Post a Comment

0 Comments