भरत पटेल
मक्सी। मक्षीजी नगर स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक जैन तीर्थ पर पर्यूषण पर्व प्रारंभ हुए। आठ दिवसीय पर्व में समाज जनों द्वारा तप जप एवं आराधना की जाएगी।
पर्यूषण पर्व को संपन्न कराने ऊंकार परिवार सूरत से पार्थ भाई, श्रेय भाई, किरण भाई मक्षीजी पधारे हे।प्रथम दिवस प्रवचन में पार्थ भाई गुरुजी ने श्रावक और श्राविका के कर्म ओर तप के बल का बखान किया। सुबह प्रतिक्मण, भक्तामर पाठ, प्रवचन, स्नात्र पूजन, नवपद पूजन, सायं प्रतिक्मण भक्ति एवं आरती हुई।आरती पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आठ दिन एकासना का आयोजन नवकार सेवा संस्था द्वारा किया जा रहा हे।श्री संघ की बालिकाओं द्वारा भगवान की सुंदर अंगी सजाई गई।
0 Comments