शिक्षक दिवस के अवसर परपौधा वितरण एवं पौध रोपण किया

भरत पटेल 
मक्सी। ग्राम गोलवा में शिक्षक दिवस के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी शिक्षावीद् देवीसिंह परिहार द्वारा पौध रोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । 
ए.बी. रोड़, ग्राम गोलवा के समीप पोधरोपण किया गया एवं ग्रामीणों को पोधेवितरीत किये गये । इस अवसर पर कचनार, जामुन, आम, कबीट, अमरूद, सीताफल, गुलर, मधुकामीनी, चमेली, चांदनी, आदि प्रजाति के पोधे लगाये गये एवं वितरीत किये गये । 
कार्यक्रम मेंं जितेन्द्र पटेल, अर्जुन पटेल, मनीष चंद्रवंशी, शेखर पटेल, रवि पटेल, कृष्णा पटेल, सत्यनारायण विश्वकर्मा, शैलेन्द्र पटेल, आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया । 
उल्लेखनीय है कि श्री परिहार द्वारा विगत सत्ताईस वर्षो से लगातार पर्यावरण सरंक्षण, विशेषकर पोधारोपण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है । श्री परिहार द्वारा अब तक लगभग पचास हजार एक सो पच्चीस पोधे लगाये गये एवं वितरीत किये गये।

Post a Comment

0 Comments