भरत पटेल
मक्सी। एक करोड़ 35 लाख रुपये लागत से निर्मित होने वाले मक्सी–सिरोलिया मार्ग से झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंच मार्ग (लम्बाई 0.70 कि.मी.) का भूमि पूजन कार्यक्रम स्थानीय विधायक अरुण भीमावद के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री भीमावद ने कहा कि झरनेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंच मार्ग बनने से श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को सुगमता से यातायात उपलब्ध होगा तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
सिरोलिया में टीन शेड के लिए 14 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत जल्द होगा भूमिपूजन
सड़क निर्माण भूमिपूजन के अवसर पर शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने सिरोलिया में पिछड़ी बस्ती मैं मांगलिक कार्यक्रमों के लिए टीन शेड हेतु 14 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत कर दिए हैं, जल्द ही टीन शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन होगा जिससे मांगलिक कार्य आसानी से हो सकेंगे।
इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष बाबूलाल धौरिया, सिरोलिया सरपंच ताराबाई पति नरेंद्र पाटीदार, पूर्व सरपंच राजेश पाटीदार, भगवान सिंह पाटीदार, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री हर्षवर्धन सिंह मुवेल, अनुविभागीय अधिकारी विजय चौहान एवं उपयंत्री श्रीमती ज्योति सोलंकी, बेरछा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्जुन पटेल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोड सिंह लोधी, नानू पांडे, राजेश गुप्ता, भगवान सिंह पाटीदार सिरोलिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
0 Comments