भरत पटेल
मक्सी। मक्सी के लिए गर्व का क्षण है कि स्थानीय छात्रा तनिषा यादव का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। तनिषा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर प्रतिष्ठित विरेन्द्र कुमार सकलेचा मेडिकल कॉलेज, नीमच में प्रवेश प्राप्त कर शाजापुर जिले का नाम रोशन किया है। तनिषा ने बताया कि मेडिकल क्षेत्र में जाने का सपना उन्होंने बचपन से देखा था और उसे पूरा करने के लिए उन्होंने नियमित अध्ययन के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी पर भी पूरा ध्यान दिया। परिवार और शिक्षकों ने उनके चयन पर अपार खुशी व्यक्त की है। तनिषा यादव के पिता दिनेश सिंह यादव, मुख्य प्रबंधक, मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल, मक्सी ने कहा कि बेटी की सफलता पूरे परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तनिशा आगे चलकर एक उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने भी तनिषा को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तनिषा की सफलता से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है। साथ ही एम पी मानसिंग़का जी चेयरमेन एम पी मानसिंग़का चैरिटीज ने भी अपने जन्मोत्सव पर तनिषा का सम्मान किया एवं शुभकामनाएं दी।
0 Comments