मक्सी। 10 दिसंबर को लायंस क्लब मक्सी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, मक्सी में किशोरावस्था की बालिकाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेद परामर्श शिविर आयोजित किया गया। लायंस क्लब मक्सी की इस सेवा भावना से प्रेरित कार्यक्रम में कक्षा 7वीं से 12वीं की लगभग 70 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन एवं रक्त समूह परीक्षण किया गया, साथ ही 35 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का सीबीसी परीक्षण भी संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के आयोजन में बीएमओ डॉ. गोपाल मकवाना (सुनदरसी) का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने लायंस क्लब मक्सी के अनुरोध पर चिकित्सा दल को विद्यालय भेजने में सक्रिय भूमिका निभाई।
शिविर की सफलता में शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र मक्सी तथा सूनदर्सी एवं पोलायकला की टीमों का अमूल्य योगदान रहा। इनमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मधुसूदन भावसार (मक्सी), पर्यवेक्षक रामचंद्र सौराष्ट्रिया , लैब तकनीशियन मो. खान (मक्सी), नमूना परिवहनकर्ता सचिन पाटीदार (सूनदर्सी),आशीष भीमावद (सूनदर्सी) एवं समर्थ नाहर (पोलायकला) सम्मिलित रहे।
इस आयोजन में मक्सी शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की टीम – डॉ. अर्चना शर्मा (बी.ए.एम.एस.), श्रीमती गुलाब जाधव, संजय मान एवं मुकेश जाधव ने सहयोग देकर लगभग 40 छात्राओं को परामर्श प्रदान कर नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधि वितरित की।
कार्यक्रम के संचालन में क्लब अध्यक्ष लायन मयंक काबरा, सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी, सह सचिव लायन शीला पटेल, कोषाध्यक्ष लायन हेमंत पटेल एवं लायन सचिन भंडारी ने समन्वय एवं व्यवस्था में प्रमुख योगदान दिया।
शिविर में डॉ अर्चना शर्मा एवं मो. खान (मक्सी) ने छात्राओं को स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वच्छ आदतों के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया।यह आयोजन लायंस क्लब मक्सी की समाज सेवा और जन-जागरूकता के क्षेत्र में एक सार्थक पहल रही। ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
0 Comments