जिले की मंडीयों में आज कुल 13689 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुईA total of 13689 quintals of soybean arrived in the mandis of the district today

जिले की मंडीयों में आज कुल 13689 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई

भरत पटेल



शाजापुर। जिले की कृषि उपज मंडी समितियों में आज कुल 13689 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई।


कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर मंडी में सोयाबीन की कुल आवक 3213 क्विंटिल हुई। जिसका न्यूनतम भाव 2800 रूपये, उच्चतम 4590 रूपये तथा मॉडल भाव 4305 रूपये प्रति क्विंटल रहा।


इसी प्रकार शुजालपुर मंडी में कुल आवक 4742 क्विंटल दर्ज की गई, जिसका न्यूनतम भाव 2900 रूपये, उच्चतम 4380 रूपये तथा मॉडल भाव 4250 रूपये प्रति क्विंटल रहा।


कालापीपल मंडी में कुल आवक 3710 क्विंटल हुई, जिसका न्यूनतम भाव 2960 रूपये, उच्चतम 4371 रूपये तथा मॉडल भाव 4175 रूपये प्रति क्विंटल रहा।


अकोदिया मंडी में कुल आवक 1233 क्विंटल, न्यनूतम भाव 3120 रूपये, उच्चतम 4290 रूपये तथा मॉडल भाव 4150 रूपये प्रति क्विंटल रहा।


बेरछा मंडी में कुल आवक 40 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3900 रूपये, उच्चतम भाव 4200 रूपये तथा मॉडल भाव 4050 प्रति क्विंटल रहा।


बड़ोदिया मंडी में कुल आवक 339 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3817 रूपये, उच्चतम भाव 4180 रूपये तथा मॉडल भाव 4050 रूपये प्रति क्विंटल रहा।


मक्सी मंडी में कुल आवक 412 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3100, उच्चतम 4200 तथा मॉडल भाव 4050 रूपये प्रति क्विंटल रहा।

Post a Comment

0 Comments