कलेक्टर ने सुनेरा के किसान के खेत में ड्रोन फ्लाय का अवलोकन कियाThe collector observed the drone fly over the field of a farmer in Sunera

कलेक्टर ने सुनेरा के किसान के खेत में ड्रोन फ्लाय का अवलोकन किया

किसान मनोहर सिंह गोठवाल ने पिछले दो वर्षों से खेतों में पराली नहीं जलाई

भरत पटेल 

 शाजापुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज ग्राम सुनेरा के किसान मनोहर सिंह गोठवाल के खेत में जाकर ड्रोन से किये जा रहे नेनों यूरिया के छिड़काव का अवलोकन किया। यहां कलेक्टर ने किसान मनोहर सिंह एवं ड्रोन चलाने वाले संजय गुर्जर से चर्चा कर पूरी प्रक्रिया जानी। किसान श्री मनोहर गोठवाल ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के उपयोग एवं पराली व फसलों के अवशेष जलाने के कारण भूमि की उर्वरा शक्ति कम हो रही है, इसे देखते हुए जैविक खेती की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 



वे विगत 02 वर्षों से अपने खेतों में पराली नहीं जलाते, बल्कि रोटावेटर एवं अन्य उपकरणों की सहायता से फसलों के अवशेषों को काटते हैं और गहरी जुताई कर उन्हें भूमि में ही नष्ट होने के लिए छोड़ देते हैं, इससे फसलों के अवशेष से भी खाद बन रही है और भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि भी हो रही है। इस मौके पर ईफको के श्री महेन्द्र पटेल ने ड्रोन से स्प्रे की जानकारी दी। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव तथा सुनेरा सरपंच श्री सुखराम यादव भी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments