मक्सी में निकली भगवान श्री देवनारायण की शोभायात्रा भंडारे का भी हुआ आयोजन

भरत पटेल 

मक्सी। शुक्रवार को छठ पर्व पर भगवान श्री देवनारायण की शोभा नगर में बड़े ही धूमधाम से निकाली  गई एवं भंडारे का आयोजन भी हुआ। 
नगर में पहली बार भगवान श्री देवनारायण की शोभा यात्रा छठ पर्व पर निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए आपको बता दें कि शोभायात्रा में खास बात यह रही की गुर्जर समाज के साथ साथ बड़ी संख्या में सर्व समाजजन भी उपस्थित हुआ। शोभा यात्रा बजरंग मोहल्ला स्थित देवनारायण मंदिर के सामने से शुरू हुई जो गुर्जर मोहल्ला, तकिया चौक, जैन मंदिर मार्ग, नया बाजार, गणपत बड़े द्वार, एबी रोड, पटेल मार्केट होते हुए पुनः बजरंग मोहल्ला स्थित देवनारायण मंदिर पर पहुंचकर  शोभा यात्रा का समापन हुआ, साथ ही भंडारे का आयोजन भी हुआ शोभा यात्रा का जगह स्वागत किया गया। वीडियो चौक में श्री श्याम परिवार, नया बाजार में हिंदू उत्सव समिति के द्वारा पुष्प वर्षा कर गुर्जर समाज जनों का स्वागत किया इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे, हरिश भावसार आदी उपस्थित थे। गणपत बड़े द्वार पर लोधी समाज  बजरंग मोहल्ला में चौहान परिवार एवं रानवे परिवार  ने भी पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मक्सी टी आई भीम सिंह पटेल, तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया दलबल के साथ उपस्थित थे।

पांच दिवसीय देवनारायण कथा का हुआ आयोजन 

मक्सी में शोभा यात्रा के पूर्व बजरंग मोहल्ले में स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में पांच दिवसीय भगवान श्री  देवनारायण जी की कथा का आयोजन रखा गया था जिसमें कथा वाचक लाड सिंह भगत ने भगवान देवनारायण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कथा का वाचन किया। कथा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थीं।

ग्राम गडरोली में देवनारायण छठ पर्व पर हुकम सिंह पटेल की स्मृति में भंडारे का आयोजन हुआ 

मक्सी के ग्राम गडरोली में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वर्गीय श्री हुकम सिंह पटेल की स्मृति में उनके पुत्र सुनील पटेल द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन कराया गया। आपको बता दें की कई वर्ष पहले स्वर्गीय श्री हुकम सिंह पटेल (पाटीदार) ने देवनारायण छठ पर भंडारे की शुरुआत की थी जो अब तक चली आ रही है उनके निधन के बाद उनके पुत्र सुनील पटेल ने भंडारे की परंपरा को जीवित रखा है। आगे भी भविष्य में उनकी याद में इसी प्रकार से भंडारे की परंपरा निभाते रहेंगे। भंडारे में बड़ी संख्या में   ग्रामवासी, मक्सी नगरवासियों ने प्रसाद का लाभ लिया।दो

Post a Comment

0 Comments