भरत पटेल
मक्सी। किसानों की खराब हुई सोयाबीन की फसल को लेकर किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन दिया है, जिसमें मुआवजा और उचित सर्वे की मांग की गई है।
ज्ञापन देने का कारण
इस वर्ष सोयाबीन की फसल में भारी नुकसान हुआ हे। जिसका मुख्य कारण वायरस (पीला मोजेक रोग) खराब बीज, और बारिश की अधिकता या कमी रही किसानों ने बताया है कि उनके खेतों में फसल 70-90% तक नष्ट हो गई, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई हे।
बीमा राशि वितरण में विसंगति रही, कई किसानों को बहुत कम भुगतान मिला। किसानों ने मक्सी तहसीलदार को ज्ञापन में उल्लेख किया की सरकार सर्वे कराए और आरबीसी 64 के तहत मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम भी प्रेषित किया गया हे। साथ ही सरकार को चेतावनी दी गई की राहत नहीं मिली तो किसान आंदोलन करेंगे।
क्षेत्रीय प्रभाव
शाजापुर, कालापीपल और आसपास के कई गांवों में भी इसी तरह किसान प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप चुके हैं। किसान सोयाबीन के अलावा आलू, प्याज, लहसुन आदी की खेती भी कर रहे हैं, लेकिन मंडी में सही भाव नहीं मिलने से नुकसान हो रहा है
0 Comments