भरत पटेल
मक्सी। संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता नानाखेड़ा स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिंथेटिक ट्रैक उज्जैन पर आयोजित हुई, जिसमें विद्या संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, मक्सी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर- 14 बालिका वर्ग में दिव्या बेस ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया, यह बालिका आगे पूरे उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी।
अंडर-17 बालिका वर्ग में ईशा मंडोरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सहभागिता की विद्यालय की बालिकाओं ने अपने प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ते हुए अपनी श्रेणी में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। यह विद्यालय के लिए गर्व का पल है और विद्यार्थियों की मेहनत का फल है। विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि यह सफलता विद्या संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। उन्होंने कहा हमारे विद्यालय में बच्चों की प्रतिभा को साकार करने और उन्हें हर स्तर पर समर्थन देने का पूरा प्रयास किया जाता है। यह सफलता उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। सफल बालिकाओं ने अपनी कोच मैडम कीर्ति पाटीदार और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। दिव्या, ईशा, ने कहा कि आगे भी ऐसे ही प्रतियोगिता में अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित हैं। कोच कीर्ति पाटीदार ने बालिकाओं की सफलता का श्रेय उनकी नियमित मेहनत और खेल के प्रति अथक समर्पण को दिया। उन्होंने बताया कि ये बालिका नियमित रूप से विद्यालय परिसर में अभ्यास करती थी और यही निरंतरता और लगन उनके इस शानदार प्रदर्शन का कारण बनी। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर कृष्णपाल सिंह सोलंकी, प्राचार्य सुशांत बोस सर, वॉइस प्रिंसिपल राकेश सर, मैनेजमेंट सतीश सर, सीमा मेम साथ ही खेल शिक्षिका कीर्ति पाटीदार और विद्यालय के सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं ने बालिकाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
0 Comments